फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जमीन कब्जाने के विरोध पर दंपती से मारपीट

Mon, 15 Jun 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।तांसपुरा में मारपीट में घायल दंपती सीएचसी में भर्ती
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव तांसपुरा में जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों ने दंपती के साथ मारपीट कर दी, जिससे दोनों घायल हो गए। गांव तांसपुरा थाना फतेहाबाद निवासी सुनील उपाध्याय पुत्र श्री भगवान ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे पड़ोसी उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर उनकी पत्नी शशि शर्मा बचाने पहुंची, तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें