कूलर के विवाद में दंपती को पीटकर किया घायल
नगला पूठ में हुई घटना, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। गांव नगला पूठ में कूलर के विवाद को लेकर आरोपियों ने घर में घुसकर एक महिला की पिटाई कर दी। जब पति बचाने आया तो उसे भी पीटा गया। लोगों को आता देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़िता शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला पूठ निवासी सीमा देवी का 17 अगस्त की शाम को कूलर को लेकर गांव निवासी पंकज, अंशुल, रजनेश, काजल से विवाद हो गया था। उक्त विवाद को लेकर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए सीमा को पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर पति सुरजीत बचाने के लिए आया तो आरोपी उस पर भी हमलावर हो गए। उसे लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। घर से चीख पुकार की आवाज सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उक्त घटना के बाद पुलिस ने घायल दंपती का मेडिकल कराया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।