फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चेयरमैन पर सभासदों ने गंभीर आरोप लगाए

Tue, 26 Sep 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरमैन पर सभासदों ने गंभीर आरोप लगाए
विज्ञापन

करहल। नगर के वन खंडेश्वर मंदिर परिसर में नगर पंचायत सभासदों की बैठक हुई। बैठक में चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगाए गए। मुख्यमंत्री से शिकायत करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

वार्ड 11 के सभासद अंकित यादव ने कहा कि चेयरमैन समस्याओं का निराकरण नहीं करते हैं और मनमानी करते हैं। निविदा सूचना का प्रकाशन गुपचुप तरीके से कम प्रसार वाले समाचार पत्रों में कराते हैं। जानकारी मांगने पर जानकारी नहीं देते हैं। सभासद तथा सभासद प्रतिनिधियों से अभद्रता करके अपमानजनक व्यवहार करते हैं। चेयरमैन की मनमानी के विरोध में डीएम सहित मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। सभासद प्रतिनिधि इंद्रजीत यादव, सभासद चंदन शाक्य, शैलेंद्र जैन, राजेश कुमार, सभासद प्रतिनिधि नितिन कुमार राजा, सभासद एकता रावल,सभासद सोनू यादव, सभासद प्रतिनिधि आकाश कश्यप, राजकुमार उर्फ राजू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें