मैनपुरी। नगर पालिका सहित दस निकायों में सभासद पद के लिए भी प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से नामांकन के अंतिम दिन तक सभासद पदों के लिए 143 से अधिक नामांकन जमा किए गए हैं। सभासद पद के लिए कुल 372 से अधिक नामांकन जमा किए गए हैं। सेामवार को नाामांकन के अंतिम दिन सभासद पद के कई प्रत्याशियों ने दल बल के साथ नामांकन किया। सपा और भाजपाा द्वारा नगर पालिका केे लिए घोषित प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ नामाकंन स्थलों पर पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किए। कई निवर्तमान सभासदों के टिकट काटकर दूसरे प्रत्याशियों को दिए गए। कई पुराने चेहरों को ही टिकट दे दी गई। नगर पालिका के एक दर्जन से अधिक वार्डो में सभासद पद के प्रत्याशी भी लाव लश्कर के साथ पहुंचे।
दस निकायों में सोमवार को सभासद के लिए नामांकन करने की मारामारी रही। सभासद पद के प्रत्याशी के परिजन भी नामाकंन कराने के लिए पहुंचे। कुछ सभासद पद के प्रत्याशी का नामांकन पार्टी के बड़े पदाधिकारियों ने कराया। नामांकन के अंतिम समय तक सभासद पद के प्रत्याशी नामांकन करने के लिए पहुंचते रहे। अधिकांश निकायों में सभासद पद के लिए भी सपा और भाजपा ने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं।
सभासदों का विवरण
नगर पालिका परिषद 32 वार्ड
नगर पंचायत भोगांव 16 वार्ड
नगर पंचायत बेवर 15 वार्ड
नगर पंचायत कुसमरा 10 वार्ड
नगर पंचायत किशनी 10 वार्ड
नगर पंचायत करहल 15 वार्ड
नगर पंचायत बरनाहल 12 वार्ड
नगर पंचायत घिरोर 11 वार्ड
नगर पंचायत कुरावली 15 वार्ड
नगर पंचायत ज्योंति खुडिय़ा 10 वार्ड