फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिंग ठेके में भ्रष्टाचार का खेल: पालिका खाली हाथ, ठेकेदार मालामाल

Thu, 22 May 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका में होर्डिंग के ठेकों में वर्षों से भ्रष्टाचार का खेल चल रहा था। नगर पालिका कर्मियों की मिलीभगत से होर्डिंग का ठेका मात्र 60 से 70 हजार रुपये में उठता रहा, जबकि ठेकेदार लाखों कमाते रहे। इसका खुलासा तब हुआ जब वर्ष 2025-26 के लिए खुली बैठक में होर्डिंग का ठेका 7.5 लाख रुपये तक पहुंच गया, लेकिन ठेकेदार जमानत राशि छोड़कर भाग गया। शहर के लगभग हर चौराहे और तिराहे पर होर्डिंग लगे होने के बावजूद, नगर पालिका को पिछले वर्षों में नाममात्र की आय हुई। सूत्रों के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया में विभाग की मिलीभगत के कारण ऐसा हुआ। कम बोली पर ठेका उठाने वाले ठेकेदारों ने खूब मुनाफा कमाया, जिसके चलते इस वर्ष खुली बोली 7.5 लाख तक पहुंच गई। अब सवाल यह है कि यदि पहले के ठेकों में लाभ नहीं था, तो इस बार इतनी ऊंची बोली क्यों लगी। खुली बैठक में जब ठेकेदार ने होर्डिंग के टेंडर में बोली लगाई थी, लेकिन अब वह काम करने के लिए तैयार नहीं है। विभागीय सूत्रों की मानें तो फिर से कमीशन खोरी का खेल शुरू हो गया है। पिछले सालों की तरह टेंडर प्रक्रिया निरस्त कराकर नये सिरे से टेंडर 70 से 80 हजार में ही लाने की तैयारी है। इससे कि मोटा कमीशन लेकर ठेकेदारों की जेब भरी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें