उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बुधवार को पांच नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद अब कुल संक्रमितों की संख्या 875 हो गई। 9 नए मरीज भी डिस्चार्ज होने से अब तक 770 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
स्वस्थ्य होने की दर 88% हो गई। अब 70 मरीजों का उपचार चल रहा है। कुल 33 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं बुधवार दो और संक्रमितों की मौत के बाद अब मरने वालों की संख्या 35 हो गई है।