वृंदावन में ड्रोन कैमरे से हो रही निगरानी
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन को 33 दिन गुजर गए। वृंदावन पुलिस बेपरवाह लोगों पर पूरी नजर बनाए हुए है।
रविवार को ड्रोन कैमरे से बांकेबिहारी मंदिर के आसपास, राधावल्लभ मंदिर, यमुना घाटों के आसपास निगरानी की गई। पुलिस की सख्ती से हर कोई अपने घरों में कैद रहा। सीओ सदर ने बताया कि लॉकडाउन का पालन न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। चौराहे-तिराहों पर पुलिस मुस्तैद है। पुलिस गश्त भी कर रही है। इसके अलावा ड्रोन कैमरों से पुलिस पूरी निगरानी रखे हुए है।