कासगंज में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक जिले में संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा 30 के पार कर गया है। संक्रमितों के मिलने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। संक्रमितों की हिस्ट्री तैयार की जा रही है कि कौन-कौन उनके संपर्क में आया।
संक्रमितों में एक महिला शामिल है जो बरेली के राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में पॉजिटिव पाई गई है। ढोलना की रहने वाली महिला को पैरालाइसिस होने पर पटियाली में इलाज कराया गया था। पटियाली से इलाज के बाद वह महिला बरेली पहुंची। जहां उसका कोरोना सैंपल टेस्ट हुआ। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
वहीं शहर की लालपुर नई बस्ती का युवक गुड़गांव में काम करता था। दो जून को एक ट्रक में बैठकर वापस लौटा था। बिलराम में उतरने के बाद वह एक ई-रिक्शा से घर आया और घर में ही क्वारंटीन था। इस युवक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया।
लॉकडाउन में खाकी बनी बीमारों का सहारा, कोरोना योद्धाओं ने किया रक्तदान कर बचाई लोगों की जान
वहीं तैय्यबपुर सुजातगंज गांव का युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, लेकिन यह युवक गांव में ही रह रहा था और अपने घर में था। वह गांव में रहकर कृषि कार्य करता है। युवक संक्रमित कैसे हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं है। स्वास्थ्य विभाग युवक के संक्रमण को लेकर हिस्ट्री की पड़ताल कर रहा है।