फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर बनी आफत: कासगंज में संक्रमण से सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी सहित चार की मौत

Wed, 05 May 2021 05:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

कोराना की दूसरी लहर जिला में आफत बन गई है। लगातार मरीज मौत का शिकार हो रहे हैं। सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी होते लाल के कोरोना संक्रमित होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की रात को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो रहा है। बुधवार को कलक्ट्रेट के सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी सहित चार लोगों की कोरोना से मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। अब जनपद में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 75 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


कोराना की दूसरी लहर जिला में आफत बन गई है। लगातार मरीज मौत का शिकार हो रहे हैं। सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी होते लाल के कोरोना संक्रमित होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार की रात को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उर्मिला पत्नी अंगद सिंह निवासी आवास विकास कॉलोनी पिछले कई दिनों से जिला अस्पताल में अपना कोराना का इलाज करा रही थी। मंगलवार की रात्रि को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। आशा देवी पत्नी यतेंद्र निवासी ग्राम नमेनी सोरों के कोरोना संक्रमित पा जाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बुधवार को सुबह उनकी मौत हो गई। संगीता पत्नी सुनील गुप्ता गल्ला कारोवारी निवासी बैंक कॉलोनी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। दोपहर के समय उनकी उपचार के दौरान मोत हो गई।

परिवारों में मचा कोहराम
कासगंज में पिछले 24 घंटे में कोरोना से चार मौतें हुई हैं। इनमें से तीन मौतें जिला अस्पताल में और एक मौत मिशन अस्पताल में हुई। इन अस्पतालों में अभी भी कई गंभीर मरीज भर्ती हैं। उनकी सेहत में सुधार के लिए लगातर प्रयास किए जा रहे हैं। -डा. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन


खाकी के साथ निभाया इंसानियत का फर्ज: बुजुर्ग महिला की मौत के बाद किया अंतिम संस्कार, ऑनलाइन जुड़ा परिवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें