आगरा में सिकंदरा निवासी 62 वर्षीय रोगी की संक्रमित होने के बाद बुधवार को मौत हो गई। ये 166वीं मृत्यु है। 78 नए मरीज और मिलने से कुल मरीजों का आंकड़ा 9406 पहुंच गया है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के मुताबिक संक्रमण से मृतक रोगी के फेफड़े प्रभावित हो गए थे। ऑक्सीजन की कमी होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। बुधवार सुबह मरीज की मृत्यु हो गई।
कुल 166 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 78 नए मरीज और मिले हैं। कुल 9406 मरीज हो चुके हैं। 3.55 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। संक्रमित होने के बाद कुल 8598 मरीज ठीक हो चुके हैं। 642 मरीज उपचारधीन हैं।