फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासनादेश उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

विज्ञापन
31एमएनपी-13-किशनी-इटाव बॉर्डर पर तैनात पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/कुरावली। जिले में अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कुरावली थाना पुलिस ने मंगलवार को शासनादेश उल्लंघन करते पकड़े गए छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर शिव कुमार चौहान ने मोहल्ला महाजनान निवासी गुड्डू, गंगापुर निवासी आलोक को गिरफ्तार किया। एसआई प्रियंका सिंह ने क्षेत्र में गश्त के दौरान गांव नगला जमुनिया में शासनादेश उल्लंघन कर रहे ब्रजेश कुमार, सराय लतीफ निवासी उमेश चंद्र, एसआई अजय मलिक ने गांव जमलापुर निवासी टीटू, कुंवरपुर निवासी जान मोहम्मद को पकड़ा। सभी के विरुद्ध शासनादेश उल्लंघन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसआई अतेंद्र सिंह सोमवार रात टीम के साथ गश्त पर थे, तभी आगरा रोड पर दो युवक घूमते हुए नजर आए। जब उनसे घर जाने के लिए कहा गया तो उन्होंने पुलिस की बात नहीं मानी। इस पर पुलिसकर्मी दोनों को पकड़कर थाने ले गए। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम मुमताज व सरताज निवासी मोहल्ला न्यू गाड़ीवान बताया। दोनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें