मैनपुरी। लॉकडाउन में लोगों की मदद के लिए शिक्षक संगठन आगे आए हैं। जिले के विभिन्न शिक्षक संगठनों ने एक दिन का वेतन सरकारी खजाने में देने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। बीएसए और खंड शिक्षाधिकारी कुरावली के साथ मिलकर 400 लोगों ने चार लाख रुपये की धनराशि राजकीय कोष में ऑनलाइन भेजने के लिए पत्र लिखकर अनुमति मांगी है। माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय इकाई के सदस्य कृष्णानंद दुबे ने माध्यमिक शिक्षकों का एक दिन का वेतन राजकीय कोष में जनता की मदद के लिए जमा कराए जाने को कहा है। बीएसए विजय प्रताप सिंह व खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार वर्मा के साथ 400 शिक्षकों ने राजकीय कोष में चार लाख की धनराशि जमा कराने के लिए पत्र लिखा है। शिक्षक प्रशिक्षित शिक्षक एसोसिएशसन, आरक्षित शिक्षक सेवा एसोसिएशन ने भी एक दिन का वेतन देने की बात कही है।
ये संगठन आए आगे
- शिक्षक प्रशिक्षित शिक्षक एसोसिएशन
- माध्यमिक शिक्षक संघ
- आरक्षित शिक्षक सेवा एसोसिएशन
- बीईओ ग्रुप कुरावली व घिरोर