फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: आगरा में फिर बढ़ा संक्रमण, तीन यात्री, 12 महिलाओं सहित 34 नए संक्रमित

Fri, 12 Aug 2022 07:49 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि शहरी क्षेत्र में शाहगंज, कमला नगर, दयालबाग, राजपुर चुंगी, कैंट स्टेशन, सिकंदरा, सदर भट्टी, अर्जुन नगर में नए मरीज मिले हैं।  
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को तीन यात्री, 12 महिलाओं सहित 34 नए संक्रमित मिले हैं। करीब तीन महीने बाद एक दिन में मरीजों का यह सर्वाधिक आंकड़ा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उज्जैन निवासी युवक का आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर नमूना लिया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आईएसबीटी बस स्टैंड पर इटावा और फिरोजाबाद के दो लोग रेंडम जांच में पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि इनके अलावा शहरी क्षेत्र में शाहगंज, कमला नगर, दयालबाग, राजपुर चुंगी, कैंट स्टेशन, सिकंदरा, सदर भट्टी, अर्जुन नगर में नए मरीज मिले हैं।  उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। जैतपुर कलां, अछनेरा, नगला देवजीत में नए मरीज मिले हैं। सीएमओ का कहना है कि नए मरीज ओमिक्रॉन संक्रमित हो सकते हैं। जांच के लिए सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जा रहे हैं। 

एसएन में कोविड जांच मशीन बंद

एसएन मेडिकल कॉलेज में पिछले आठ दिन से कोविड-19 मशीन खराब पड़ी है। लखनऊ से नमूनों की जांच दो दिन में आ पा रही है। नए संक्रमित क्षेत्रों में रोकथाम के लिए प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है। त्योहार पर आवाजाही से संक्रमण बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पिछले 24 घंटे में 1,907 लोगों की जांच में 12 महिलाएं 16 पुरुष सहित 34 नए मरीज मिले हैं। जिले में अब 97 सक्रिय मरीज हैं।

अब तक कुल 36792 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 466 मरीजों की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। सभी मरीजों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें