फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कोरोना संक्रमण के दो और मामले मिले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 118, सभी को होम आइसोलेट किया गया

Sun, 16 Apr 2023 11:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में कोरोना संक्रमण के दो और मामले मिले हैं। अह यहां संक्रमितों की संख्या 118 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को होम आइसोलेशन पर रखा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 118 हो गई है। अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है। घर पर ही इलाज चल रहा है।

सभी को होम आइसोलेट किया गया 

रविवार को जिन दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है, दोनों की उम्र 50 वर्ष से अधिक है। गांधी नगर निवासी 58 वर्ष की महिला और बालाजीपुरम्, शाहगंज की 53 वर्ष की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। इनके संपर्क में आने वालों के नमूने लिए जाएंगे। शनिवार को 28 मरीजों में कोरोना मिला था, जो इस वर्ष एक दिन में सर्वाधिक मामले थे।

हर वर्ग के मरीजों में मिल रहा संक्रमण

कोरोना संक्रमण की चपेट में हर वर्ग के लोग आ रहे हैं। तीन वर्ष के बच्चे लेकर 88 वर्ष के बुजुर्ग तक में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि 50 वर्ष से अधिक उम्र वालों की संख्या अधिक है। अच्छी बात यह है कि अभी गांवों में कोरोना का प्रसार कम है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें