फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर डराने लगा रहा कोरोना: दो पर्यटकों सहित सात लोग मिले संक्रमित, लोग चिंतित, आगरा आने से पहले देख लें आकंड़ा

Mon, 03 Apr 2023 05:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजनगरी में एक बार फिर कोरोना डराने लगा है। यहां सोमवार को एक साथ सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार से लोगों में डर का माहौल है। सीएमओ ने लोगों ने कोरोना प्रोटेकॉल का पालन करने की अपील की है।  
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को कोरोना संक्रमण के सात और मामले सामने आए हैं। इनमें से पांच शहर के रहने वाले हैं। साथ ही दो पर्यटक भी संक्रमित मिले हैं। 23 मार्च से अब तक कोरोना के जिले में कुल 17 मामले सामने आ चुके हैं। इससे लोगों में दहशत है। हालांकि राहत वाली बात यह है कि इसमें से दो मरीज ठीक हो गए हैं। 

एक-एक मरीज मथुरा और फिरोजाबाद जिले से है

सीएमओ डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सात नए मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से पांच आगरा के रहने वाले हैं। उनको होम आइसोलेशन में भेजा गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की सूची बनाकर उनके भी नमूने लिए जाएंगे। इसके अलावा एक-एक मरीज मथुरा और फिरोजाबाद जिले से है। दोनों जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित मरीज के बारे में जानकारी दे दी गई है।

लक्षण दिखने पर जांच जरूर कराएं-सीएमओ

उन्होंने बताया कि इनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच कराई जाएगी। बताया कि सबसे पहले विजय नगर कॉलोनी में जिस दंपती में कोरोना की पुष्टि हुई थी। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में कोरोना के सक्रिय मामले अब 15 हैं। उनका कहना है कि कोरोना बचाव के लिए लोगों को मास्क लगाना चाहिए। लक्षण दिखने पर जांच जरूर कराएं। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें