फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ताज देखने आए अमेरिका के दो पर्यटकों में मिला कोरोना, पूर्वी गेट स्थित एक होटल में रुके थे

Thu, 12 Jan 2023 06:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में दो अमेरिकी पर्यटकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 10 जनवरी को उनके सैंपल लिए गए थे। वह पूर्वी गेट पर स्थित एक होटल में रुके थे। अब स्वास्थ्य विभाग उनके संपर्क में आए लोगों की खोज कर रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ताजमहल देखने आए अमेरिका के दो पर्यटकों में कोरोना मिला है। 10 जनवरी को ताजमहल के पूर्वी गेट पर पर्यटकों के नमूने लिए गए थे। 12 जनवरी को रिपोर्ट आने पर उनमें कोरोना की पुष्टि हुई। हालांकि पर्यटक उसी दिन ताजमहल देखने के बाद जयपुर चले गए थे।   

विज्ञापन


अमेरिका के करीब 15 सदस्यीय पर्यटकों का दल वाराणसी से नौ जनवरी को आगरा आया था। सभी ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित एक होटल में रुके थे। 10 जनवरी को सभी ताजमहल देखने के लिए पहुंचे। पूर्वी गेट स्थित स्वास्थ्य विभाग के हेल्प डेस्क पर पर्यटकों के नमूने लिए गए। 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अमेरिकी दल में शामिल 62 वर्ष के वृद्ध और 23 वर्ष के युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नमूने लेते समय दर्ज किए नंबरों पर संपर्क करने से पता चला कि अमेरिकी दल 10 जनवरी की शाम को ही ट्रेन से जयपुर के लिए रवाना हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें