फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: मैनपुरी में संक्रमण की फिर बढ़ी रफ्तार, अलग-अलग क्षेत्रो में पांच नए कोरोना केस

Sat, 13 Aug 2022 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

दो दिन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पांच नए संक्रमित मिले हैं। इनमें दो शहर के जबकि दो सुल्तानगंज विकास खंड के रहने वाले हैं। एक महिला फिरोजाबाद जनपद की रहने वाली है। इसकी जांच जनपद में कराई गई थी।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में कोरोना के अलग-अलग क्षेत्रों में दो दिन में पांच नए मामले सामने आए हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 20 पहुंच गई है। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए शासन और स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है। पिछले सप्ताह बूस्टर डोज के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इन सबके बाद भी जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़ रही है। दो दिन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पांच नए संक्रमित मिले हैं। इनमें दो शहर के जबकि दो सुल्तानगंज विकास खंड के रहने वाले हैं। एक महिला फिरोजाबाद जनपद की रहने वाली है। इसकी जांच जनपद में कराई गई थी।

मात्र 10.36 प्रतिशत लोगों ने लगवाया बूस्टर डोज

बूस्टर डोज लगवाने में प्रदेश में जिले की स्थित खराब हो रही है। प्रथम और द्वितीय डोज में जनपद का प्रदेश में क्रमश: चौथा और दूसरा स्थान है जबकि बूस्टर डोज में मात्र 10.36 प्रतिशत लोगों ने ही टीकारकण कराया है। इससे जिले का प्रदेश में 34वां स्थान है।

जिले में टीकाकरण की स्थिति

प्रथम डोज- 1456103

विज्ञापन

दूसरा डोज-1452297
बूस्टर डोज- 131867

ये बोले सीएमओ

कोरोना से बचाव के लिए सभी डोज जरूरी हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क टीकाकरण कराया जा रहा है। जिन लोगों ने दो डोज ले लिए हैं वे शीघ्र ही बूस्टर लेकर जीवन सुरक्षित कर लें। जिले में एक्टिव केस बढ़े हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

डॉ. पीपी सिंह सीएमओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें