फिरोजाबाद। कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारियों में जुट गया है। हालंाकि अभी तक कोई नेगेटिव रिपोर्ट सुहागनगरी में नहीं आई है। अगर कोरोना संक्रमित कोई आता है तो उसके लिए दीदामई और जसराना मेंं व्यवस्थाएं कर दी गई हैं। इन अस्पतालों में कोरोना के पाजिटिव मरीजों को भर्ती किया जाएगा। जिन्हें कोरोना होने के बाद भी परेशानी नहीं हो। वहीं, कोरोना पीडि़त जिन मरीजों को दिक्कत आएगी, उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाएगा। सीएमओ डा. एसके दीक्षित ने बताया कि क्वारंटीन करने के लिए होटल संचालकों से भी वार्ता की गई है। वहीं, निजी अस्पतालों में भी व्यवस्था की गई है। ताकि इस बीमारी फैलने के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले।