फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: पड़ोसी जनपदों में निकल रहे कोरोना के केस, एटा में बढ़ाई गई सतर्कता

Fri, 07 Apr 2023 12:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के आसपास के जिलों में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस वजह से जिले में जांचों की संख्या बढ़ा दी गई है। 
विज्ञापन
कोरोना की जांच (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के पड़ोसी जनपदों में लगातार कोरोना के केस निकल रहे हैं। एटा की एक अधिकारी आगरा में कोरोना पॉजिटिव आ चुकी हैं। इसके बाद से सतर्कता बढ़ाते हुए जिले में कोरोना की जांच की संख्या में इजाफा कर दिया गया है। पहले जहां रोजाना 700 जांचें की जा रहीं थीं। अब यह बढ़ाकर 1100 कर दी गई हैं।

विकास भवन के अधिकारी निकले संक्रमित

विकास भवन की एक अधिकारी आगरा में कोरोना पॉजिटिव आईं थी। इसके बाद बुधवार को विकास भवन में कर्मचारियों की जांच कराई गई। जहां सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सीएमओ ने पड़ोसी जनपदों में निकल रहे कोरोना के केसों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की बात कही है। उन्होंने सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं कि सीएचसी पर आने वाले बुखार, खांसी व जुकाम के मरीजों की विशेष तौर पर जांच कराई जाए। इसके लिए कोरोना से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पुजारी निकला पापी: शराब पीकर बन जाता है हैवान, सामने आई ऐसी करतूत; ग्रामीणों को सता रहा ये डर

बढ़ाई गई सैंपल की संख्या

सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया कि संचारी रोग अभियान चल रहा है इसमें भी गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य टीमें लोगों की कोरोना की जांच कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि सैंपल की संख्या और बढ़ाई जाएगी। जिले में अभी तक एक भी कोरोना का केस नहीं आया है। कोरोना से निपटने के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें