विद्युत ट्रांसफार्मर से कॉपर व तेल चोरी, किसान की भैंस भी ले गए चोर
पिनाहट। सर्दी के मौसम में घने कोहरे का फायदा उठाकर चोर सक्रिय हो गए हैं। कस्बा पिनाहट में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते एक माह में चोर आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। बीते दिनों कस्बा के अरनौटा मार्ग पर एक व्यापारी के यहां लाखों रुपये की चोरी हुई थी। इसके अलावा मोहल्ला लाल की पार में भी सूने मकान से लाखों की चोरी की घटना सामने आई थी। लगभग दो सप्ताह पूर्व कस्बे के मुख्य क्षेत्र में लगे दो ट्रांसफार्मरों से कॉपर और तेल चोरी कर लिया गया। सोमवार की रात चोरों ने भदरौली मोड़ चौराहा स्थित बड़े ट्रांसफार्मर को नीचे उतारकर उसमें से कॉपर और तेल चोरी कर लिया। वहीं, मोहल्ला मार निवासी रामदास के दरवाजे पर बंधी भैंस को भी चोर ले गए। विद्युत विभाग के जेई नीरज कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विद्युत ट्रांसफार्मर से कॉपर व तेल चोरी, किसान की भैंस भी ले गए चोर
विद्युत ट्रांसफार्मर से कॉपर व तेल चोरी, किसान की भैंस भी ले गए चोर