भोगांव(मैनपुरी)। जिला सहकारी बैंक की कस्बा स्थित शाखा प्रबंधक और कैशियर पर 5.79 लाख रुपये के गबन में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने यह कार्रवाई बैंक के उप-महाप्रबंधक (प्रशासन) की तहरीर पर की गई। भोगांव थाने की पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मैनपुरी प्रधान कार्यालय कचहरी रोड के उप-महाप्रंबधक प्रशासन राजेश कुमार कुशवाह ने थाने में दी भोगांव में तहरीर में बताया है कि कस्बा भोगांव में रोडवेज बस स्टैंड के पास बैंक की एक शाखा है। 22 जुलाई को एक शिकायतकर्ता ने उन्हें बताया कि शाखा प्रबंधक अंचल कुमार तिवारी निवासी पचौरी कंपाउंड सदर कोतवाली और कैशियर हरीश चंद्र निवासी गांव सरोसा सदरोना लखनऊ ने 5.79 लाख रुपये का गबन किया है।
शिकायत की जांच की गई तो आरोप सही पाए गए। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।