फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हुसैनपुर में रसोइया की पुत्री ने की खुदकुशी

Sat, 09 Sep 2023 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनपुर में रसोइया की पुत्री ने की खुदकुशी
विज्ञापन



-फंदे पर लटका मिला शव, बेवर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

संवाद न्यूज एजेंसी



बेवर। गांव हुसैनपुर की रहने वाली एक रसोइया की पुत्री ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मां जब बैंंक से घर लौटी तब जानकारी हो सकी।

थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर की रहने वाली उमाकांती गांव स्थित एक इंटर कॉलेज में रसोइया का काम करती हैं। शुक्रवार की दोपहर वह रुपये निकालने के लिए कस्बा स्थित बैंक गईं थीं। शाम के समय जब वह घर वापस लौटीं और अंदर प्रवेश किया। तभी सामने का नजारा देख उनके होश उड़ गए। पुत्री सोनल उर्फ पारुल (17) का शव छत पर लगे पंखे के कुंडा से लटका हुआ था। उमाकांती की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन से पुलिस ने जानकारी ली तो वह खुदकुशी को लेकर कोई वजह नहीं बता सके। मां ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि बेटी ने ऐसा क्यों किया। बताया कि पुत्री इंटर की छात्रा थी, वह पढ़ने में बेहद होशियार थी। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें