अमांपुर। कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाई गई हैं। अब यहां मरीजों को 24 घंटे इमरजेंसी सुविधा मिलेगी। इससे स्थानीय मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से सीएमओ डाॅ. राजीव अग्रवाल के निर्देश पर अमांपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है। इसमें अब 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध होंगी। खासकर एक्सीडेंट में घायल हुए मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संदीप राजपूत ने बताया कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक बेहतर बनाने के लिए सीएचसी पर दो बेड का इमरजेंसी वार्ड तैयार किया गया है। इससे स्थानीय स्तर पर बेहतर प्राथमिक उपचार मिल सकेगा।