टिकट को लेकर बस स्टैंड पर महिला अधिवक्ता से विवाद
- आरएम आगरा से शिकायत की
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। रोडवेज बस में परिचालक द्वारा बनाई गई टिकट को लेकर शुक्रवार की सुबह रोडवेज बस स्टैंड पर परिचालक और एक महिला अधिवक्ता में विवाद हो गया। मौके पर अन्य रोडवेज कर्मचारियों के आ जाने से महिला अधिवक्ता वहां से चली गई। पीड़ित ने आरएम आगरा से शिकायत की है।
दीवानी में वकालत करने वाली एक महिला अधिवक्ता करहल से मैनपुरी दीवानी आने के लिए भदावर (बाह) डिपो की बस में अपने परिचित के साथ बैठी। उनके परिचित ने दो टिकट परिचालक से लीं। परिचालक ने बाद में महिला अधिवक्ता की अलग से टिकट बनाई। रोडवेज बस स्टैंड पर उतरने पर जब अधिवक्ता को पहले ही दो टिकट लिए जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने परिचालक से विरोध जताया। इसे लेकर दोनों केे बीच विवाद हो गया। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि परिचालक ने उनके साथ अभद्रता की है।
बस में मौजूद सवारियों और टिकट का मिलान नहीं किया। विवाद के बीच अन्य रोडवेजकर्मियों के आ जाने पर पीड़िता वहां से चली गई। पीड़िता ने आरएम आगरा से शिकायत की है। एआरएम पीके श्रीवास्तव का कहना है कि इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।