फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: कब्रिस्तान के बगल में प्लाट की दीवार लगाने को लेकर विवाद, आमने-सामने आए दो पक्ष, जमकर हुआ बवाल

Wed, 09 Nov 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

थाना प्रभारी बसई मुहम्मदपुर शिव कुमार चौहान ने बताया कि एक पक्ष प्लाट पर दीवार करा रहा था। प्लॉट के समीप ही मजारें बनी हैं। भूमि के मालिकान हक को लेकर दोनों में कोई पक्ष स्थिति साफ नहीं कर सका।
 
विज्ञापन
फिरोजाबाद पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना बसई मुहम्मदपुर के सोफीपुर क्षेत्र में कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। थाना पुलिस और तहसील सदर के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। भूमि के मालिकान हक को लेकर स्थिति साफ नहीं होने पर पुलिस ने काम रुकवा दिया गया। 

यहां का है मामला

सोफीपुर क्षेत्रांर्गत नाले के समीप वर्षों पुराना कब्रिस्तान है। कब्रिस्तान की भूमि पर बुनकर समाज की मजार भी है। मंगलवार को एक पक्ष के लोग उक्त कब्रिस्तान की भूमि से सटे प्लॉट की दीवार बनाने लगे। जानकारी मिलने पर कब्रिस्तान की देखरेख कर रहे और समाज के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गये। कब्रिस्तान कमेटी से जुड़े लोगों का आरोप है कि प्लॉट की दीवार के नाम पर उनकी भूमि पर भी कब्जा किया जा रहा है। दोनों ओर के लोग भूमि पर कब्जे से जुड़े अभिलेख भी हाथ में लिए थे।

मौके पर पहुंची पुलिस

 मौके पर पहुंची पुलिस ने तहसील सदर के अधिकारी भी मौके पर बुला लिए। काफी देर तक चली बहस के बाद भी जब भूमि के मालिकान हक को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हो सका। तो पुलिस ने तहसील से पैमाइश कराने बाद ही निर्माण कराने की बात कह कर काम रुकवा दिया। 

रुकवा दिया गया काम

थाना प्रभारी बसई मुहम्मदपुर शिव कुमार चौहान ने बताया कि एक पक्ष प्लाट पर दीवार करा रहा था। प्लॉट के समीप ही मजारें बनी हैं। भूमि के मालिकान हक को लेकर दोनों में कोई पक्ष स्थिति साफ नहीं कर सका। तो काम रुकवा दिया गया है। हमने सूचना देकर तहसील प्रशासन को भी बुलवा लिया था। दोनों पक्षों को पैमाइश होने तक भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं कराने की सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें