कासगंज। एडीएम राकेश कुमार पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के उचित दर दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक वेईंग मशीन एवं ई- पाॅस मशीनों की स्थापना एवं संचालन कार्य को लेकर जिला खाद्य एवं सतर्कता समिति की बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ठेकेदार समय से खाद्यान्न का उठान करें और कोटेदार की दुकान पर समय से पहुंचाएं।एडीएम ने ई-पाॅस व वेईंग मशीन की क्रय एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि मशीनें गुणवत्तापूर्ण हो और गुणवत्ता की लिखित रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के लिए रोस्टर बनाते हुए बेहतर जानकारी कोटेदारों को दी जाए जिससे किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने पाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर तैयारियों के लिए वाट माप विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक कराते हुए कार्य को नियोजित एवं समयबद्ध रूप से संपन्न कराना सुनिश्चित किया जाए। ठेकेदार समय से खाद्यान्न का उठान करें और कोटेदार की दुकान पर समय से पहुंचाएं। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जिले की तहसीलों में उचित दर की दुकानों की संख्या के अनुसार ई-कांटे तथा ई-पाॅस मशीनों का सुरक्षित भंडारण उप जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित स्थान पर सुनिश्चित किया जाएगा। उक्त स्थल पर बांट-माप विभाग के निरीक्षकों के द्वारा ई-कांटों के स्टाम्पिंग का कार्य कराते हुए यह सुनिश्चित किया जाएगा।