फोटो 3 खेरागढ़ जेसीबी से उखाड़े गए पेड़ एवं किसान के खेत से मिट्टी खोदने पर उजड़ी फसल और गड्ढे
खेरागढ़। क्षेत्र में सड़क डामरीकरण का काम चल रहा है। ठेकेदार पर किसानों के खेतों से जबरन मिट्टी खोदने, हरे पेड़ जेसीबी से उखाड़ने और गाजर की खड़ी फसल रौंदने का आरोप है। पीड़ित किसान जंगा सिंह और सुनीता देवी ने सोमवार को एसडीएम से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि बीते शनिवार को ठेकेदार ने बिना अनुमति निजी भूमि से मिट्टी खुदवाई। किसानों ने एसडीएम से जांच और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। एस़डीएम खेरागढ़ हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि किसान की शिकायत पर नायब तहसीलदार खेरागढ़ को मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।