फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लाइन सही कर रहे संविदाकर्मी की मौत, पांच मिनट तक तड़पता रहा

Sun, 20 Jul 2025 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शांतापुरी कॉलोनी में शनिवार दोपहर ट्रांसफाॅर्मर पर कार्य करते समय विद्युत निगम का संविदाकर्मी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। पांच मिनट तक करंट से तड़पने के बाद उसकी मौत हो गई। परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश जताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लवकुश नगर कॉलोनी निवासी संविदा कर्मी सत्यप्रकाश (45) पुत्र प्रवीण विद्युत निगम के गल्ला मंडी फीडर पर तैनात था। शनिवार को अमांपुर अड्डा से शांतापुरी कॉलोनी तक लगे ट्रांसफाॅर्मर पर केबल बदलने का कार्य किया जा रहा था। सत्यप्रकाश वहां ट्रांसफार्मर पर झंपर जोड़ रहा था। इसी दौरान वह एचटी लाइन के करंट की चपेट में आ गया। इससे वह पांच मिनट तक हवा में तड़पते हुए झूलता रहा, उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर अन्य कर्मी भी पहुंच गए। मौके पर पहुंचे प्रभु पार्क अवर अभियंता विश्वजीत व एसडीओ अभिषेक घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। लेकर क्षेत्र के लोगों व परिजन ने विद्युत निगम कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर आक्रोश व्यक्त किया। सदर सीओ आंचल चौहान व कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत किया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मृतक के पिता प्रवीण ने बताया कि सत्यप्रकाश के चार बच्चे हैं। इसमें बड़ा बेटा अनिल (24) व छोटा बेटा लोकेंद्र (16) है। दो बेटियों में पूजा (24) और पूनम (18) की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें