फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खतैना रोड पर घरों में पहुंच रहा गंदा पानी

विज्ञापन
खतैना रोड पर घरो में पहुंच रहा गन्दा पानी
विज्ञापन
आगरा। नाले-नालियों के बीच में से होकर निकल रही पानी की पाइप लाइनों के कारण लोहामंडी के खतैना रोड पर घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। लोहामंडी जोन कार्यालय पर एक माह के बाद भी शिकायत दूर नहीं हुई है। इससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। पुष्प एंक्लेव, खतैना रोड निवासी डीके बंसल ने बताया कि जलापूर्ति के दौरान गंदा काला, बदबूदार पानी आ रहा है। आशंका है कि पानी की लाइन में कहीं से सीवर या नाले का गंदा पानी पहुंच रहा है, जो आपूर्ति शुरू होने के बाद घरों में पहुंच रहा है। इससे संक्रामक बीमारियां होने की आशंका है। एक माह पहले क्षेत्र के अभियंता से शिकायत की गई थी, लेकिन जलकल विभाग ने निदान नहीं किया। जलकल महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि क्षेत्र में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें