फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
कांग्रेस प्रदर्शन
विज्ञापन
आगरा। राजामंडी स्थित कार्यालय पर लाठी-डंडा लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ भी नारे लगाए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राजामंडी कार्यालय पर राहुल गांधी का पुतला जलाने का एलान किया था। कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने के लिए लाठी-डंडा लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में अनुज शर्मा, अश्वनी बिट्टू, कपिल गौतम, याकूब शेख, बुरहान शमशी, दीपक शर्मा, सतीश सिकरवार, गौरव शर्मा, हेमंत चाहर, सलमान कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें