फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने इस सीट से प्रत्याशी का किया एलान

Tue, 17 Sep 2019 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
कांग्रेस द्वारा स्नेहलता बबली को प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी देते डॉ. अनिल चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी प्रदेश की सभी खाली हुई विधानसभा की सीटों पर पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी। जिसमें टूंडला विधानसभा सीट भी शामिल है। पार्टी ने यहां से स्नेहलता बबली को प्रत्याशी बनाया है। यह बातें पूर्व विधायक एवं चुनाव प्रभारी डॉ. अनिल चौधरी ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। 
विज्ञापन


अनिल चौधरी ने कहा कि केन्द्र में छह वर्ष और प्रदेश में दो वर्ष से अधिक भाजपा की सरकार को हो गए हैं। इन वर्षों में देश का किसान, मजदूर, युवा, बेरोजगार, व्यापारी परेशान है। 

जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि उपचुनाव को लड़ा ही नहीं बल्कि जीता भी जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर तक तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान डॉ. बीएस गौतम, लाला राईन, रनवीर सिंह, प्रकाश निधि गर्ग, कन्हैया शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें