फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कांग्रेस की जय हिंद यात्रा 14 को, तैयारियां तेज

Sun, 10 Aug 2025 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक में यात्रा की तैयारियों पर चर्चा करते पदाधिकारी। 
विज्ञापन
बेवर। नगर के कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जय हिंद यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। 14 अगस्त को नगर में यात्रा का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रुप में सांसद सीतापुर राकेश राठौर और पूर्व विधायक विवेक बंसल मौजूद रहेंगे। बैठक में पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान ने बताया कि जय हिंद यात्रा का शुभारंभ नगर के शहीद स्मारक से होगा। नगर भ्रमण के बाद यात्रा का समापन सुभाष पार्क पर किया जाएगा। यात्रा की सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ, शहर अध्यक्ष नागेंद्र यादव, अनुपम शाक्य, राहुल कठेरिया, हिमांशु सेन, नवीन शर्मा, अरविंद तिवारी, पंकज सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें