फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: गुरुद्वारा नानक संत में शबद-कीर्तन सुन निहाल हुई संगत, श्रद्धालुओं ने सपरिवार टेका दरबार में माथा

Thu, 08 Oct 2026 09:33 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार एवं समागम का आयोजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
आगरा के ताजगंज स्थित प्राचीन गुरुद्वारा गुरु नानक संत सभा में बृहस्पतिवार को विशेष कीर्तन दरबार एवं समागम का आयोजन किया गया। रागी जत्थों ने मधुर गुरबाणी शबद-कीर्तन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भाई गुरशरण सिंह ने अमृतमयी शबद का गायन कर संगत को निहाल किया। श्रद्धालुओं ने सपरिवार श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। ज्ञानी जोगेंद्र सिंह ने अरदास कर हुकमनामा लिया और गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस अवसर पर राजू सलूजा, श्याम भोजवानी, सिद्धार्थ अरोड़ा, अमनप्रीत सिंह, बिजेंद्र सिंह बाबा, शंकरलाल आसवानी, विजय मोटवानी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आभार गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान ब्रजमोहन सिंह अरोड़ा ने जताया। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें