फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीसीबी अध्यक्ष प्रत्याशी को लेकर असमंजस बरकरार

Tue, 06 Jun 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीबी अध्यक्ष प्रत्याशी को लेकर असमंजस बरकरार
विज्ञापन

मैनपुरी। सहकारिता चुनाव के तहत शासन ने जिला सहकारी बैंक के चुनाव की तारीखें घोषित कर दी हैं। ऐसे में चुनाव की सरगर्मियां भी शुरू हो गई हैं। इसी बीच जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष को भाजपा द्वारा दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने की खबरों ने असमंजस की स्थिति खड़ी कर दी है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह राठौर जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष हैं। उन्होंने सोमवार शाम को अपने फेसबुक एकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से उन्हें दोबारा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने की बात लिखी थी। इसके बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला भी शुरू हो गया। इससे भाजपा के अन्य दावेदार परेशान हो गए। दरअसल दावेदारों का कहना है कि अभी तक अधिकृत प्रत्याशियों की सूची ही जारी नहीं हुई है। ऐसे में कोई खुद को कैसे अधिकृत प्रत्याशी बता सकता है। लोग भी असमंजस में हैं कि आखिर क्या सच है। जब निवर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने भी फिलहाल ऐसी किसी जानकारी से इन्कार कर किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें