फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर के आरोपियों की 1.40 करोड़ की संपत्ति की जब्त

सार

मैनपुरी।एलाऊ क्षेत्र निवासी गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों की संपत्ति को प्रशासन ने जब्त कर लिया है।एसपी ने बताया कि अपराध व अपराधियों के सफाए के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत करीब 1.40 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है।अपराधियों के खिलाफ अभियान इसी तरह से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी।
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र निवासी गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों की संपत्ति को प्रशासन ने जब्त कर लिया है। एसपी ने बताया कि अपराध व अपराधियों के सफाए के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत करीब 1.40 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है। अपराधियों के खिलाफ अभियान इसी तरह से जारी रहेगा।
गांव मैदेपुर निवासी राजवीर उर्फ राजेश और सत्यवीर सगे भाई हैं। उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। असामाजिक कार्यकलापों के चलते दोनों के विरुद्ध पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की थी। वर्तमान में दोनों आरोपी जेल में हैं। सोमवार को तहसीलदार की मौजूदगी में बड़ी संख्या में पुलिस बल आरोपियों के गांव मैदेपुर पहुंचा, वहां आरोपियों की अपराध से अर्जित की गई संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों का एक मकान, करीब 12 बीघा कृषि भूमि, एक कार और एक वैन को जब्त किया गया। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपियों की करीब 1.40 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें