फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बालक सहित दो में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ठंड बढ़ने के बाद भी डेंगू का दम नहीं निकल रहा। बालक सहित दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हो गई। जिससे जिले में डेंगू संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 77 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

दो दिन से न्यूनतम पारा जहां 16 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है, वहीं अधिकतम पारा भी 29 डिग्री सेल्सियस तक रह गया है। ठंड बढ़ने पर डेंगू के मच्छर के खात्मे की उम्मीद लगाए बैठे स्वास्थ्य विभाग को झटका लग रहा है। विभाग ने डेंगू के नियंत्रण के लिए दवा का छिड़काव नहीं कराया। 18 नवंबर को एक बालक के डेंगू संक्रमित निकलने के बाद से अभी तक कोई मामला सामने नहीं आया था, जिससे डेंगू के विदा होने की उम्मीद की जाने लगी, लेकिन मंगलवार को जिला अस्पताल पर पहुंचने वाले बुखार पीड़ित मरीजों में से 25 मरीजों की डेंगू की जांच की तो उसमें से पायल (38) निवासी किसरौली एवं इशु (12) निवासी मुबारकपुर डेंगू संक्रमित निकले। इसके अलावा 21 की मलेरिया व 14 मरीजों की टायफाइड जांच की गई, जिसमें कोई संक्रमित नहीं निकला। सीएमएस डॉ. कृष्ण अवतार ने बताया कि जिला अस्पताल पर कराई गई जांच में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीजों का समुचित उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें