फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मालिश कराने से चली गई हाथ-पैरों की ताकत, गर्दन की हड्डी में मिला फ्रैक्चर, डॉक्टरों ने किया जटिल ऑपरेशन

Wed, 19 Apr 2023 10:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में मालिश कराने के बाद हाथ और पैरों की ताकत चली गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद गर्दन की हड्डी का फ्रैक्चर व नसों पर दबाव पाया। इस पर एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने पहली बार गर्दन की हड्डी का जटिल ऑपरेशन किया।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज के न्यूरोसर्जरी विभाग में मंगलवार को पहली बार गर्दन की हड्डी का जटिल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के छह घंटे बाद ही मरीज में सुधार देखने को मिला। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि 18 वर्ष का मरीज हाथ और पैरों में कमजोरी की शिकायत के साथ न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती हुआ। 

हड्डी का फ्रैक्चर व नसों पर दबाव पाया गया

मालिश कराने के बाद मरीज के हाथ और पैरों की ताकत चली गई। जांच के बाद गर्दन की हड्डी का फ्रैक्चर व नसों पर दबाव पाया गया। मरीज का स्क्रू व रॉड डालकर ऑपरेशन किया गया। सर्जरी डॉ. गौरव धाकरे, डॉ. मयंक अग्रवाल डॉ. आदित्य वार्ष्णेय, डॉ. तरुण ओर से की गई। एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. निकिता मित्तल व डॉ. दीपक ने सहयोग दिया।

तीन से पांच लाख आता है खर्च

न्यूरो सर्जरी विभाग के सह आचार्य डॉ. गौरव धाकरे ने बताया कि गर्दन के दर्द या हाथ पैर सुन्नपन या कमजोरी होने पर विशेषज्ञ से परामर्श के बिना मालिश न करवाएं। सहायक आचार्य डॉ. मयंक अग्रवाल का कहना है कि इस तरह की जटिल सर्जरी की सुविधा अब मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध है। निजी अस्पताल में इस तरह के ऑपरेशन का खर्च तीन से पांच लाख रुपये तक आता है। डॉ. आदित्य वार्ष्णेय ने कहा कि इस तरह की सर्जरी को जल्द करा लिया जाए तो सुधार की संभावना अच्छी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें