कुबेरपुर। हाईवे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास निजी भूमि पर वर्षों से लगे विद्युत पोल को हटाने की शिकायतकर्ता माधवेंद्रनाथ सिंह ने एसडीएम सुमित कुमार सिंह से लिखित शिकायत की है। उनका कहना है कि विद्युत पोल निजी जमीन पर अनावश्यक रूप से लगा हुआ है। इसे हटवाने के लिए कई बार विद्युत विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। संवाद