पिनाहट। थाना क्षेत्र के गांव अरनोटा निवासी एक युवक ने गांव के ही दो लोगों पर मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना बसई अरेला में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अरनोटा निवासी सुरेश ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम शराब ठेके के सामने गांव के दो लोगों ने पीटा। प्रार्थनापत्र के आधार पर पुलिस मामले में जांच कर रही है।