बंदर बोल कर चिड़ाए बुजुर्ग पिटाई में घायल
बाह। गढ़ा पचौरी गांव में 74 वर्षीय श्रीराम को बस्ती के कुछ युवकों ने बंदर कहकर चिढ़ाने लगे। मामले में पीड़ित ने थाने में पीटने की तहरीर दी है। श्रीराम ने बताया कि वह रविवार देर शाम को घर के दरवाजे पर थे तभी राजेश के बेटे सहित तीन युवक उन्हें बंदर कहकर परेशान करने लगे। उन्होंने ऐसा करने से मना किया लेकिन युवक नहीं माने। इस पर उन्होंने युवक को डंडा मार दिया। आरोप लगाया कि इसके बाद राजेश और उसके परिवार ने उन्हें लात-घूंसों और डंडे से पीटा। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।