कछला घाट पर यात्रियों के साथ मारपीट के बाद आक्रोश जता कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन देने पहुंचे बजरंग दल
सोरोंजी। बदायूं जनपद के कछला गंगा घाट पर अराजक तत्व सक्रिय हैं। वे श्रद्धालु महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट करते हैं। विहिप बजरंग दल ने इस मामले पर कड़ा आक्रोश जताया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है।बजरंग दल के जिला सह संयोजक गोविंद महेरे का कहना है कि कछला गंगाघाट के आसपास बाहरी क्षेत्रों के दूसरे समुदाय के लोग बस गए हैं जो श्रद्धालुओं से अवैध वसूली करते हैं। जो श्रद्धालु उन्हें पैसे नहीं देते तो उनके साथ मारपीट करते हैं और सामान छीन लेते हैं। उन्होंने बताया कि निर्जला एकादशी पर अराजक तत्वों ने महिलाओं की चैन, पर्स व मोबाइल छीन लिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के साथ इस तरह का रवैया ठीक नहीं है। प्रशासन और पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। जितेंद्र कुमार मौर्य, सुधांशु भारद्वाज, निक्की निर्भय, अभिषेक वशिष्ठ, गोविंद तिवारी, विष्णु दुबे, आशीष, विनोद, भरत, शरद, शिवम आदि ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।