फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: पांचवीं शादी के आरोप में फंसे रामपुर के सपा प्रत्याशी मोहिबुल्लाह नदवी, केस हुआ दर्ज

Fri, 03 May 2024 10:16 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

एक महिला ने डीएसपी सिटी को रामपुर के सपा प्रत्याशी के खिलाफ चिट्ठी लिखी है। जिसके बाद सपा प्रत्याशी मुहीबुल्लाह के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव के साथ सपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी के खिलाफ एक महिला ने डीसीपी सिटी को तहरीर दी है। आरोप लगाया कि प्रत्याशी ने उससे निकाह किया। मगर, कुछ दिन बाद उसे घर से निकाल दिया। अब प्रत्याशी ने निर्वाचन आयोग में लगाए अपने हलफनामे में पांचवीं पत्नी का नाम लिखा है। पीड़िता ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई। मामला परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया है।

विज्ञापन


शहीद नगर निवासी रुमाना परवीन बृहस्पतिवार को डीसीपी सिटी ऑफिस आई थीं। उन्होंने दावा किया कि उनका निकाह 22 अक्तूबर 2012 को मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी से हुआ था। वह मूलरूप से रामपुर के तहसील स्वार स्थित गांव रजानगर के रहने वाले हैं। वर्तमान में जामा मस्जिद, पार्लियामेंट हाउस 5 रेसकोर्स रोड नई दिल्ली में रहे हैं। पति और ससुराली दहेज से खुश नहीं थे। ससुराल में उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। 19 अप्रैल 2015 को उसे घर से निकाल दिया। वह मायके में रह रही है। उसके एक पुत्र अहमद अमीन है। उन्हें निकाह के कुछ दिन बाद पता चला कि मुहीब उल्लाह ने पहले से 3 निकाह कर रखे थे।

हत्या की जताई आशंका
उसे पता चला है कि मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की टिकट पर रामपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग में जो पर्चा भरा है, उसमें पत्नी का नाम समरा नाज लिखा है। जबकि, उन्होंने पहले संभल की आफिया खातून, दूसरी रायबरेली की युवती, तीसरी रामपुर की नजीफा से की थी। इसके बाद उनसे निकाह किया। अब पांचवीं पत्नी संभल की समरा नाज को हलफनामे में दर्शाया है। उससे अवैध रूप से निकाह किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शादियां मुस्लिम कानून के खिलाफ की हैं। यह भी कहा कि षडयंत्र में अन्य लोग लुभना, अनवार, शैफ अनवार, मोहम्मद शिवली, इकरा, अज्जत भी शामिल हैं। यह लोग उसकी हत्या कर सकते हैं। पीड़िता ने केस दर्ज करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


महिला को नहीं जानते
उधर, मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी का कहना है कि वह महिला को नहीं जानते हैं, उससे कोई लेना-देना नहीं है।

केंद्र प्रभारी को दी गई जांच
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि रामपुर के प्रत्याशी पर पांचवीं शादी का आरोप लगाया गया है। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी एसीपी पूनम सिरोही को प्रार्थनापत्र की जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले में निकाह से संबंधित दस्तावेज देखे जाएंगे। आरोपी पक्ष को भी बुलाया जाएगा। पीड़िता ने हलफनामे की प्रति भी दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें