फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिकायत छोटी या बड़ी नहीं होती, करें कार्रवाई

Sat, 04 Mar 2023 09:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन मेंं शुक्रवार को एसपी ने परेड की सलामी ली। अधीनस्थों से कहा कि कोई भी शिकायत छोटी बड़ी नहीं होती। गंभीरता के साथ कार्रवाई करें। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने विभागीय शाखाओं का भी निरीक्षण किया।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सुबह पुलिस लाइन पहुंच कर परेड की सलामी ली। टोलियों का निरीक्षण करने के साथ ही अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि त्योहार का समय चल रहा है। सभी लोग इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी सूचना को छोटा या बड़ा न समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी/थानाध्यक्ष मौके पर जाकर स्थिति को देखें और फिर कार्रवाई करें। किसी भी घटना को नजरंदाज न करें, शिकायत पर किए गए निस्तारण की भी समीक्षा करते रहें। क्षेत्र की चौकियों पर भ्रमण करते रहें और कार्रवाई आदि के बारे में जानकारी लें। यदि लापरवाही बरती जो कार्रवाई होना तय है। एसपी ने परिसर स्थित विभागीय शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, बैरक, मैस आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें