कासगंज। क्षेत्र के ग्राम तिलसई कलां के कंपोजिट स्कूल के बच्चों और ग्रामीणों ने स्कूल में मिड डे मील में फल आहार आदि न दिए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को मध्यान्ह भोजन में फल आहार व दूध आदि का वितरण किया जाता है। ग्राम प्रधान को भी इसकी शिकायत पहले की जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि मामले की जांच अधिकारियों से कराई जाए। वहीं दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार की ओर से मिलने वाली योजनाओं का लाभ दिया जाए। बच्चों को फल और दूध सहित अन्य पौष्टिक आहार का वितरण नियमानुसार किया जाए।