फतेहाबाद। तहसील के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को सांस्कृतिक परिषद की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। सांस्कृतिक परिषद की प्रभारी डॉ. प्रियंका ने कहा कि सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं जागरूकता, रचनात्मकता और टीम भावना को बढ़ावा देती हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य (प्रशा.) प्रो. अरुणा त्रिपाठी ने कहा कि सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को देश की संस्कृति और धरोहर से परिचित कराना है। विद्यार्थियों ने कलश सज्जा, भजन गायन और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. धनबंती चंचल, डॉ. तेजेंद्र सिंह यादव, डॉ. आलोक कटारा, डॉ. वंदना शर्मा, नवीन कुमार, भरत सिंह, किरोड़ी, गोपाल सिंह और सुमित सहित कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद