फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेविंग फोम भी नकली: आगरा के नाई की मंडी में चल रहा था बड़ा खेल, कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने मारा छापा

Fri, 22 Mar 2024 09:25 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली शेविंग फोम की बिक्री की जा रही थी। कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस खेल का खुलासा किया है। 
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नकली सामान की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। घी, तेल, सीमेंट, मोबिल ऑयल के बाद नकली शेविंग फोम तक बिक रही है। नाई की मंडी में दुकान पर जिलेट कंपनी की नकली शेविंग फोम बेची जा रही थी। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने बृहस्पतिवार को पुलिस के साथ छापा मारा।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आईपी लॉ फर्म गुरुग्राम, हरियाणा की टीम ने पुलिस से संपर्क किया। बताया कि जिलेट कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर नकली फोम बेची जा रही है। टीम ने नाई की मंडी निवासी कन्हैया करमचंदानी की दुकान पर छापा मारा। इसके बाद 60 पीस नकली जिलेट फोम के बरामद किए गए। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें