फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
कासगंज सोरों के खैरपुर की विवाहिता कीर्ति का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज/सोरों। सोरों क्षेत्र के ग्राम खैरपुर में एक महिला ने फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कीर्ति पुत्री नेकसे निवासी गांव बुड़थरा फरिहा जनपद फिरोजाबाद की शादी 8 माह पूर्व सोरों क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी अरविंद के साथ हुई थी। बताया गया कि दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी। इस वजह से बृृहस्पतिवार की रात कीर्ति ने फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी आस-पास के ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने उसके मायके फोन पर सूचना दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि विवाहिता का पोस्टमार्टम कराया है, जिससे स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें