कासगंज के सोरोंजी में हरि की पौड़ी घाट पर दिवंगत कर्नल बैंसला का अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शाम?
- फोटो : KASGANJ
सोरोंजी। दिवंगत गुर्जर समाज के नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियां हरि की पौड़ी में उनके परिजन ने विधिविधान से विसर्जित की। कर्नल बैंसला का निधन 81 वर्ष की उम्र में उनके पैतृक गांव करौली जिले के मुंडिया में हो गया था। विद्वान तीर्थपुरोहित राहुल बड़गैयां ने वैदिक मंत्रोच्चार कर पिंड दान व अस्थि विसर्जन कार्य कराया। इस दौरान दिवंगत कर्नल बैंसला के पुत्र कर्नल दौलत सिंह, मेजर जनरल जय सिंह, विजय बैंसला अध्यक्ष गुर्जर आरक्षण समिति, भतीजा ब्रिगेडियर हुकुम सिंह, उनकी पुत्री सुनीता बैंसला डायरेक्टर जनरल इनकम टैक्स, दामाद अजय वर्मा एक्जीक्यूटिव इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन आदि उपस्थित रहे।