फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परीक्षा केंद्रों पर मिली सामूहिक नकल

Sun, 13 Mar 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
दो परीक्षा केंद्रों पर मिली सामूहिक नकल - फोटो : डेमो पीक
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गणित द्वितीय प्रश्नपत्र के दौरान दो परीक्षा केंद्रों पर सामूहिक नकल की स्थिति मिली। बोलकर प्रश्न हल कराए गए थे। एक परीक्षार्थी नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन

 
जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार यादव के दस्ते ने एसआरएस कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चौहटना में पाया कि सभी कापियां एक जैसी लिखी गईं थीं। सभी परीक्षार्थियों ने बी-कापी ले रखी थी। बोर्ड को कापियों की स्क्रीनिंग कराने के लिए लिखा जाएगा। उनके दस्ते ने बीएलबी उच्चतर माध्यमिक, सदरवन में सभी परीक्षार्थियों की कापियों में उत्तर एक जैसे ही लिखे पाए गए। यादव ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक को बदला जाएगा और गणित द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की जाएगी। राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. धर्मेंद्र शर्मा के उड़नदस्ते ने संत विनोबा भावे गर्ल्स इंटर कालेज से एक परीक्षार्थी को नकल सामग्री के साथ पकड़ा।

होलीपुुरा में लिपिक दे रहा था ड्यूटी
जीआईसी कछपुरा के प्रधानाचार्य संतोष कुमार मिश्र के सचल दल ने शनिवार की दूसरी पाली में दामोदर इंटर कालेज होलीपुरा स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। यहां कक्ष निरीक्षक बाहर बैठा मिला, वहीं बाबू कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी दे रहा था। दल ने उसे तत्काल हटाकर कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें