आगरा। फॉर्मा फ्रेन्ड्स एवं मित्र मंडली की ओर से बुधवार को पालीवाल पार्क चौराहे पर शीतल जल प्याऊ लगाई गई। इसका शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने पानी पिलाकर किया। समिति के सदस्य नितिन गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष भी शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ किया गया है। भीषण गर्मी में यूनिवर्सिटी और पालीवाल पार्क पर आने वाले विद्यार्थी और लोगों को राहत मिलेगी। इस दौरान पार्षद ऋषभ गुप्ता, गिरिजा शंकर गुप्ता, नितिन गुप्ता, राहुल अग्रवाल, अनुज जैन, अमित वार्ष्णेय, समीर भटनागर आदि उपस्थित रहे।